लोकतंत्र में भागीदारी के लिए लगातार अभियान में जुटी हैं  जीविका दीदी
लोकतंत्र में भागीदारी के लिए लगातार अभियान में जुटी हैं जीविका दीदी

लोकतंत्र में भागीदारी के लिए लगातार अभियान में जुटी हैं जीविका दीदी

बेगूसराय, 23 सितम्बर (हि.स.)। आगामी विधानसभा चुनाव में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में जीविका दीदी द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका द्वारा गठित समूह एवं ग्राम संगठनों से जुडी जीविका दीदियां अलग-अलग गतिविधियों से सभी व्यस्क मतदाताओं को मतदान में भाग लेने के लिए जागरूक कर रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को छौड़ाही प्रखंड में गठित अनमोल जीविका महिला ग्राम संगठन तथा स्वागत जीविका महिला ग्राम संगठन से जुडी 70 से अधिक जीविका दीदियों के द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सबसे सुन्दर मेंहदी रचकर चुनावी संदेश देने वाली दीदियों को पुरस्कृत तथा प्रोत्साहित किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल दीदियों ने सामूहिक रूप से आगामी चुनाव में अपना मतदान करने का संकल्प लिया। वीरपुर प्रखंड में जीविका दीदियों ने कतारबद्ध होकर आगामी चुनाव में अपने तथा अपने पड़ोस स्थित कम से कम एक व्यस्क मतदाता को मतदान केंद्र तक ले जाकर मतदान की शपथ ली। इसके साथ आगामी आम चुनाव में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो इस उद्देश्य से नारे लगाए गए। भारती जीविका महिला ग्राम संगठन गढ़पुरा के 30 से अधिक जीविका दीदियों के द्वारा भी अभियान चलाया गया। जिसमें मतदाता सूची से छूटे हुए लोगों को इसमें नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही रंगोली बनाकर आम लोगों को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। साहेबपुर कमाल प्रखंड की जीविका दीदियों के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल 40 से अधिक जीविका दीदियों ने नारे लगाकर आम लोगों को आगामी चुनाव में अपना मत देने के लिए प्रेरित किया। मंसूरचक प्रखंड स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में 30 से अधिक जीविका दीदियों ने उपस्थित होकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए आम जनों से अवश्य मतदान करने की अपील की। इस दौरान सामाजिक दूरी तथा मास्क का प्रयोग करते हुए जीविका दीदियों ने सामूहिक रूप से शपथ पूर्वक मतदान में भाग लेने का संकल्प दुहराया। तेघड़ा एवं खोदावंदपुर में गठित जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दीदियों ने भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदान के महत्त्व को साझा किया। समूह की दीदियों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी से मतदान में अवश्य ही भाग लेने का सन्देश दिया। पीडब्ल्यूडी कोषांग के नोडल पदाधिकारी भुवन कुमार ने बताया कि जीविका द्वारा पिछले माह से ही लगातार विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान में भाग लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता तथा मशाल जुलुस, रैली तथा कैंडल मार्च के द्वारा लोकतंत्र में सबकी भागीदारी के सन्देश को आम जन तक पहुंचाया जा रहा है। जीविका का उद्देश्य है कि आम चुनाव में मत प्रतिशत को और अधिक बढ़ाकर इसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जाय। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in