लाकडाउन की सख्ती को लेकर डीएम व एसपी ने चलाया अभियान
लाकडाउन की सख्ती को लेकर डीएम व एसपी ने चलाया अभियान

लाकडाउन की सख्ती को लेकर डीएम व एसपी ने चलाया अभियान

बिहारशरीफ,15 जुलाई (हि.स.) ।लॉकडाउन के प्रभावी एवं सख्ती से अनुपालन को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों , प्रखंड विकास पदाधिकारियों थाना प्रभारियों आदि के साथ बुधवार को जिले के मुख्य चौक-चौराहे पर सर्च अभियान चलाया। इसमें सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि निर्धारित अवधि में केवल अनुमान्य एवं छूट प्राप्त गतिविधियों की ही इजाजत दी जाएगी.इन्हीं गतिविधियों से जुड़े लोग तथा अनुमान्य सेवा का उपयोग करने वाले लोगों को ही बाहर निकलने की इजाजत होगी। टैक्सी, ऑटो रिक्शा आदि का परिचालन भी निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप किया जाएगा।मास्क का उपयोग नहीं करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध फाइन लगाने का कार्य सक्रिय रुप से करने का निर्देश दिया गया। सभी पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन अलग-अलग समय पर मास्क चेकिंग अभियान लगातार चलाने का निर्देश दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in