राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना पर जोर
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना पर जोर

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना पर जोर

बेगूसराय, 21 सितम्बर (हि.स.)। बेगूसराय के कांग्रेस भवन में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह नेशनल को-ऑर्डिनेटर निशांत सिंह ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना बेगूसराय वासियों का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर विचार करें, नहीं तो आगामी विधानसभा चुनाव में सुपरा साफ होगा। उन्होंने कहा कि छात्र-युवाओं के अधिकार को लेकर 24 सितम्बर को पटना के सदाकत आश्रम से एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन हुंकार भरेंगे। बेगूसराय जिले में दिनकर विश्वविद्यालय की मांग को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ता कई वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं, इस मुद्दे पर आमजन एवं सभी संगठन का समर्थन प्राप्त है। इसको लेकर 23 सितम्बर को सोशल मीडिया के माध्यम से ट्विटर पर सभी लोग मिलकर आवाज उठाएंगे। मौके पर छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रिंस कुमार, राजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष फैयाज रजवी, पूर्व महासचिव अभिषेक कुमार, मटिहानी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौतम कुमार, छात्र संघ प्रतिनिधि ओम कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/हिमांशु शेखर/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in