रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन बिहार सहित देश के लिए अपूरणीय क्षति: अश्विनी चौबे
रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन बिहार सहित देश के लिए अपूरणीय क्षति: अश्विनी चौबे

रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन बिहार सहित देश के लिए अपूरणीय क्षति: अश्विनी चौबे

पटना, 13 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि बिहार और देश के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति है। वे जमीन से जुड़े हुए नेता थे। गरीबों के हित की राजनीति आजीवन करते रहे। उन्होंने बिहार के सर्वांगीण विकास की चिंता हमेशा की। वे देशभर में लोकप्रिय थे। प्रखर नेता के रूप में जाने जाते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को साहस प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in