रघुवंश प्र. सिंह के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक
रघुवंश प्र. सिंह के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक

रघुवंश प्र. सिंह के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक

सहरसा,13 सितंबर(हि.स.)। बिहार के जाने-माने कद्दावर राजनेता डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर ए. आई.सी.सी. सदस्य डॉ. तारानंद सादा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संवेदना में कहा है कि डॉ. सिंह समाजवादी विचारधारा के पक्षधर एक प्रखर जननेता थे। बिहार की राजनीति में उन्होंने विशिष्ट पहचान स्थापित की थी। विधानसभा से लेकर संसद तक गरीबों, पीड़ितों और आम जनों की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव मुखर रहा करते थे। किसी भी विषय और जनमुद्दों पर वह बेबाक बोलने वाले नेता थे। डॉ. सादा ने कहा कि उनके अकस्मात निधन से गांव और किसान की एक मजबूत आवाज सदा के लिए खो गई है तथा बिहार की संसदीय राजनीति में शून्यता आ गई है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने स्व. सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in