रघुवंश को घुटन सहने की जगह पार्टी छोड़ देनी चाहिएः रामकृपाल
रघुवंश को घुटन सहने की जगह पार्टी छोड़ देनी चाहिएः रामकृपाल

रघुवंश को घुटन सहने की जगह पार्टी छोड़ देनी चाहिएः रामकृपाल

रघुवंश राजद की बुनियाद डालने वाले नेता, अब उनका अपमान देखा नहीं जा रहा पटना, 27 अगस्त (हि.स.)। राजद छोड़कर भाजपा गए राम कृपाल यादव ने कहा कि रघुवंश को गालियां दी जा रही हैं। उन्हें घुटन सहने की जगह पार्टी छोड़ देना चाहिए। भाजपा सांसद और कभी लालू यादव के बेहद करीबी रहे रामकृपाल यादव ने कहा कि राजद जो कभी फला-फूला, उसमें रघुवंश प्रसाद का बहुत महत्वपूर्ण रोल है। रघुवंश राजद की बुनियाद डालने वाले नेताओं में से एक हैं। अब जैसी स्थिति हो गई है राजद में रघुवंश प्रसाद का रहना उचित नहीं है। मेरी सलाह है कि वह फैसला लें। राजद में उन्हें अपमानित किया जा रहा है। गालियां दी जा रही हैं। बेइज्जत किया जा रहा है। वे राजद में घुटन महसूस कर रहे हैं। उनके लिए बेहतर है कि राजद से बाहर आ जाएं। उल्लेखनीय है कि राजद के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह इन दिनों नाराज चल रहे हैं। उन्हें यह मंजूर नहीं कि रामा सिंह को राजद में शामिल किया जाए। रघुवंश नाराज नहीं, जनता डबल इंजन की सरकार से नाराजः राजद राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि रघुवंश प्रसाद नाराज नहीं है। जदयू और भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए रघुवंश प्रसाद की नाराजगी का एजेंडा बना रहे हैं। जनता डबल इंजन की सरकार से नाराज है। इन्हें चुनाव में जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in