मोस्ट वांटेड क्रिमिनल मुरारी सिंह हथियार के साथ गिरफ्तार
मोस्ट वांटेड क्रिमिनल मुरारी सिंह हथियार के साथ गिरफ्तार

मोस्ट वांटेड क्रिमिनल मुरारी सिंह हथियार के साथ गिरफ्तार

बेगूसराय, 24 अक्टूबर (हि.स.)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के पीछे पड़ी पुलिस को शुक्रवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले के कुख्यात (टॉप-टेन) अपराधी मुरारी सिंह को उसके गांव रहाटपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। एसपी अवकाश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मुरारी सिंह को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ की टीम लंबे समय से उसके पीछे पड़ी थी। शुक्रवार की देर शाम टीम को सूचना मिली कि मुरारी सिंह अपने गांव में है तथा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ ने बलिया थाना समेत कई थानों की पुलिस के साथ घेर कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मुरारी सिंह के साथ उसके छोटे भाई शशि उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार किया गया है। मुरारी सिंह के पास से एक पिस्टल, पांच गोली, 35 हजार नगद बरामद किया गया है। मुरारी सिंह के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न प्रकार के एक दर्जन से अधिक मामले विभिन्न थाना में दर्ज हैं तथा पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। बड़े गिरोह का संचालन मुरारी सिंह की गिरफ्तारी से बलिया के समेत दियारा इलाके में अपराध काबू में आने की उम्मीद है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in