मोतिहारी में धूमधाम से मनायी गई  डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 136वीं जयन्ती
मोतिहारी में धूमधाम से मनायी गई डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 136वीं जयन्ती

मोतिहारी में धूमधाम से मनायी गई डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 136वीं जयन्ती

मोतिहारी, 03 दिसम्बर (हि.स.)। पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) में विभिन्न स्थानों पर देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 136वीं जयन्ती मनायी गई।इस अवसर पर गुरुवार को चित्रांश सामाजिक मंच एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले श्रद्धापूर्वक याद किया गया। जहां उनके प्रतिमा पर चित्रांश सामाजिक मंच एवं कायस्थ महासभा की ओर से माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मंच के सदस्यों ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद हमारे देश का मार्गदर्शन कराने वाले महान योद्धाओं में से एक हैं। वे स्वतंत्रता आंदोलन , संविधान निर्माण सहित राष्ट्र सेवा के विविध कार्यों के लिए पूरा देश अनन्तकाल तक ऋणी रहेगा। वहीं अनिल वर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि डॉ. राजेन्द्र बाबू हम सभी के प्रेरणा स्वरूप हैं। उनका जीवन सादगी पूर्ण था। उनके बताए मार्ग पर चलना हम सबका कर्तव्य है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in