मैथिली लोकगीत गायकों को पुरस्कृत करेगा वॉइस ऑफ लोकधुन
मैथिली लोकगीत गायकों को पुरस्कृत करेगा वॉइस ऑफ लोकधुन

मैथिली लोकगीत गायकों को पुरस्कृत करेगा वॉइस ऑफ लोकधुन

सहरसा,08 अक्टूबर(हि.स.)।मैथिली हिन्दी एवं उत्तराखंडी लोकगीतों को बढावा देने के लिए नवोदित कलाकारों को पुरुस्कृत किया जाएगा। इसमें आकर्षक ईनाम, प्रमाण पत्र एवं चयनित कलाकारों की एक गीत रिकार्डिंग का ऑफर दिया जाएगा।उक्त बातें वॉइस ऑफ लोकधुन के संस्थापक अभिमन्यु झा "साजन" एवं मैनेजिंग डायरेक्टर भावना मिश्र ने गुरुवार को सहरसा में कहीं। उन्होंने बताया कि हमारे बैनर के माध्यम से लोकगीत एवं लोकधुन पर आधारित पारम्परिक गीतों को बढावा देने के लिए मैथिली, हिन्दी तथा उत्तराखंडी भाषा के नवोदित कलाकारों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 5 वर्ष से 18 वर्ष के सभी बच्चे एवं 18 वर्ष से उपर के सभी फ्रेश कलाकार अपने आवाज का जादू बिखेर तथा साथ ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। जिसके लिए कलाकार अपना रजिस्ट्रेशन हेतु 9570363592 एवं 9990040439 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके लिए काशी मिश्रा को एडमिन बनाया गया है।भावना मिश्रा, अभिमन्यु झा साजन एवं काशी मिश्रा ने बताया कि पारंपरिक लोकधुन पर आधारित लोकगीतों के धरोहर एवं संरक्षण के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता का आयोजन 3 सितम्बर से 3 नवम्बर तक किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने वाले सफल प्रतिभागी को सुप्रसिद्ध कलाकारों के हाथ सम्मानित किया जाएगा। जिसकी व्यापक तैयारी चल रही है।वॉइस ऑफ लोकधुन के इस पहल का मैथिली अभियानी भोगेन्द्र शर्मा, पारस कुमार झा, सुमन समाज, संजीव कश्यप, प्रो. अरविंद मिश्र नीरज, मो.मुख्तार आलम, आनंद कुमार झा ने स्वागत करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/ चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in