मैथिली दिवस पर कार्यक्रम, वाजपेयी के प्रति कृतज्ञता अर्पित
मैथिली दिवस पर कार्यक्रम, वाजपेयी के प्रति कृतज्ञता अर्पित

मैथिली दिवस पर कार्यक्रम, वाजपेयी के प्रति कृतज्ञता अर्पित

मधुबनी,22 दिसम्बर,(हि.स.)।जिला में मैथिली दिवस पर मंगलवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।झंझारपुर अनुमंडल के लोहना पंचायत के यदुनाथ सार्वजनिक पुस्तकालय, लालगंज में शिक्षाविदों ने मैथिली भाषा साहित्य के संरक्षण व संवर्धन की चर्चा की। मैथिली भाषा को संविधान की अष्टमी अनुसूची में शामिल करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।डॉ जगदीश मिश्र ने बताया कि मैथिली भाषा की समग्र विकास हो रही है।प्रत्येक बर्ष पांच सौ से अधिक पुस्तकें विभिन्न विधाओं में मैथिली भाषा में छप रही है।साहित्यिक संस्थानो में कार्यक्रम का आयोजन तथा नवोदित लेखकों को प्रोत्साहन मिल रहा है।अवसर पर डॉ अरविंद सिंह झा की नवीनतम रचना समालोचना श्री पुस्तक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में डॉ अजित मिश्र, डॉ प्रमोद झा, प्रो सोनी,उदय कुमार मिश्र,पारस सिंह झा, प्रो दीपा आदि लोगों ने भाग लिया। इधर मैथिल समाज रहिका में मैथिली दिवस पर कार्यक्रम हुआ। संस्थान के सचिव प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा कि 22 दिसम्बर 2003 को मिथिलावासियों का मातृभाषा मैथिली को संबैधानिक मान्यता मिली थी।प्रो झा ने मैथिली दिवस पर मिथिलावासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। प्रो झा ने कहा है कि बिहार में संवैधानिक मान्यताप्राप्त मैथिली की विकास के साथ ही ,प्राइमरी स्कूलों में मैथिली माध्यम से पढ़ाई शुरू होना आवश्यक है। मैथिली शिक्षकों की पर्याप्त बहाली, महाकवि विद्यापति, कालिदास के जन्मभूमि की उत्थान, मिथिला की धरोहर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाना अनिवार्य बताया। हिन्दुस्थान समाचार/लम्बोदर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in