मुसलमानों के लिए हिंदुस्तान से अच्छा कोई देश नहीं : शाहनवाज
मुसलमानों के लिए हिंदुस्तान से अच्छा कोई देश नहीं : शाहनवाज

मुसलमानों के लिए हिंदुस्तान से अच्छा कोई देश नहीं : शाहनवाज

पटना, 19 अक्टूबर (हि.स.) भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुसलमानों के लिए हिंदुस्तान से अच्छा कोई देश नहीं, हिंदुओं से अच्छा कोई दोस्त नहीं और मोदी से अच्छा कोई और प्रधानमंत्री नहीं है। इस मौके पर उन्होंने लालू के जंगलराज पर जमकर तंज कसा और लोगों से विधानसभा चुनाव में अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वोट देने की अपील की। सोमवार को वे अररिया जिले के फारबिसगंज में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। चुनावी सभा को सांसद प्रदीप सिंह ने भी संबोधित किया और केंद्र की मोदी और राज्य की नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर फारबिसगंज प्रत्याशी विद्यासागर केशरी, नरपतगंज प्रत्याशी जय प्रकाश यादव, जोकीहाट प्रत्याशी रंजीत यादव के अलावा बड़ी संख्या में एनडीए गठबंधन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। हमारी सरकार गरीबों को समर्पितः सुशील मोदी उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर केशरी का आपराधिक चरित्र नहीं है। ये कोई बाहुबली और माफिया नहीं हैं। इसलिए जंगल राज वालों को लौट कर नहीं आने दें। उन्होंने हमारी सरकार गरीबों को समर्पित है। नारा लगाने वालों को नहीं, काम करने वालों को जितायें। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in