मुजफ्फरपुर में होम्योपैथी डॉक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत
मुजफ्फरपुर में होम्योपैथी डॉक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

मुजफ्फरपुर में होम्योपैथी डॉक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

मुजफ्फरपुर, 17 नवम्बर (हि.स.)। हत्था ओपी क्षेत्र के मुन्नी बैंगरी चौर के समीप मंगलवार को एक होम्योपैथी डॉक्टर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिससे दो गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी डॉ वीरेंद्र साव के रूप में हुई है। मृतक डॉक्टर का क्लिनिक गायघाट प्रखंड मुख्यालय गेट पर है। मृतक को दो गोली लगी है। मौके पर हत्था ओपी प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक वर्तमान में गायघाट थाना क्षेत्र के खनुआ गांव मे अपने ननिहाल में रहता था। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सम्पति विवाद सहित कई मुद्दों पर जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / मनोज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in