मधुबनी में अधिकतर सीटों पर भाजपा -जदयू गठबंधन को बढ़त
मधुबनी में अधिकतर सीटों पर भाजपा -जदयू गठबंधन को बढ़त

मधुबनी में अधिकतर सीटों पर भाजपा -जदयू गठबंधन को बढ़त

मधुबनी,10,नवम्बर(हि.स.)। मधुबनी जिला मुख्यालय स्थिति दो मतगणना स्थलों पर विधान सभा चुनाव की मतगणना चल रही है। दूसरे राउंड की मतगणना मेंं राजग बढ़त बनाये हुए है।दिन 11 बजे तक मतगणना मेंं झंझारपुर में दूसरे राउंड में भाजपा के नीतीश मिश्रा भाकपा के राम नारायण यादव से 3770 वोट से आगे चल रहे हैं।बेनीपट्टी विधानसभा मेंं दूसरे राउंड मेंं विनोद नारायण झा भाजपा को 6244 व भावना झा-कांग्रेस-2530 मत मिले हैं।इधर कांग्रेस के कृपानाथ पाठक फुलपरास में - 2301 मत ,शीला देवी, जदयू को 1645 मत, निर्दलीय गुलजार देवी को 808 मत तथा लोजपा के विनोद कुमार सिंह को 251मत मिले हैं। लौकहा में राजद के भरत भूषण मंडल तीसरे राउंड में जदयू के लक्ष्मेश्वर राय से दो हजार मतों से आगे चल रहे हैं।बाबूबरही विधानसभा में पहले राउंड की मतगणना मेंं मीना कामत, जदयू को 2459 तथा उमाकांत यादव, राजद के प्रत्याशी को 1837 मत मिले हैं ।बिस्फी विधानसभा में पहले राउंड की गणना में भाजपा आगे बढ़ रही है।हरिभूषण ठाकुर बचोल, भाजपा को 2782 मत जबकि फ़ैयाज़ अहमद, राजद को 1281 मत मिले हैं।राजनगर विधानसभा के पहला राउंड की मतगणना मेंं भाजपा आगे है।यहां रामप्रीत पासवान, भाजपा को 2729 तथा रामावतार पासवान, राजद को 1599 वोट मिले हैंं।मधुबनी विधानसभा सीट से राजद के समीर महासेठ 1312 मतों से आगे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ लम्बोदर/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in