मधुबनी पेंटिंग में तैयार  पाग, दुपट्टा व मास्क खूब भाया  भाजपा अध्यक्ष नड्डा को
मधुबनी पेंटिंग में तैयार पाग, दुपट्टा व मास्क खूब भाया भाजपा अध्यक्ष नड्डा को

मधुबनी पेंटिंग में तैयार पाग, दुपट्टा व मास्क खूब भाया भाजपा अध्यक्ष नड्डा को

मधुबनी, 14 सितम्बर( हि.स.)।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आगमन से भाजपाइयों में एक अजीब खुशी का माहौल देखा जा रहा है।बताया गया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को मधुबनी पेंटिंग से सम्मानित किया गया, जो उन्हेंं खूब भाया । मधुबनी के रहिका प्रखंड के जितवारपुर की राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त महामना देवी की मधुबनी पेंटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए यहां से मंगवायी गयी थी। इसके साथ ही मधुबनी पेंटिंग मेें तैयार पाग, दुपट्टा और मास्क मंगवाये गये जिससे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पटना में सम्मानित किया गया।भाजपा सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष को मधुबनी पेंटिंग खूब भायी है ।मधुबनी के जिला भाजपा अध्यक्ष शंकर झा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मिथिला की मछली ,मखाना और पेंटिंग की खूब तारीफ की है। इसके विकास में हरसंभव राज्य व केंद्र सरकार से सहयोग करने की बात उन्होंने दोहरायी है। मिथिलांचल के गांव में जेपी नड्डा के आश्वासन से विकास का मार्ग प्रशस्त होगा । झा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश आगमन बिहार के लिए महत्वपूर्ण व उपयोगी माना जा रहा है।यहां आकर जेपी नड्डा ने मिथिलांचल पर ज्यादा जोर दिया है जिससे यहां के आमजन में उम्मीद की किरण जगी है। वर्तमान संकट की घड़ी में मिथिलांचल को आगे बढ़ाने का संकल्प राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने दोहराया है । यहां की आमजन के लिए एक उपलब्धि मानी जा रही है ।जिला अध्यक्ष ने बताया कि बिहार में चुनाव अभियान का शुभारंभ किया गया है। पटना के अपने दौरे की चर्चा में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा अपने सम्मान में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार की पेंटिंग प्राप्त कर गदगद दिख रहे थे।मधुबनी वासियों के लिए पेंटिंग की महत्ता पर नड्डा की सहमति व प्रशंसा यहां के लिए एक गौरव का विषय है। हिन्दुस्तान समाचार/लंबोदर झा /विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in