मत्स्यगंधा झील जीर्णोद्धार कार्य का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा
मत्स्यगंधा झील जीर्णोद्धार कार्य का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

मत्स्यगंधा झील जीर्णोद्धार कार्य का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

सहरसा,10 अगस्त(हि.स.)। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत लघु जल संसाधन विभाग द्वारा किये जा रहे मत्स्यगंधा झील के कार्य का जायजा सोमवार को मुख्यमंत्री ने लाइव टेलिकास्ट के माध्यम से लिया।साथ ही जल जीवन हरियाली के तहत विभिन्न प्रखंडों में जिर्णोद्धार की गयी 18 योजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने लगभग 7 करोड़ 47 लाख की लागत से झील की सफाई व सौन्दर्यीकरण का कार्य का जायजा लिया । झील से मिट्टी निकालने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है जबकि सौन्दर्यीकरण का कार्य बाकी है। जल- जीवन-हरियाली के तहत लघु सिंचाई विभाग द्वारा ली गयी योजनाओं में तालाब व पोखर के जीर्णोद्धार कार्य में विभिन्न प्रखंडों के कुल 18 पूर्ण कार्य का मुख्यमंत्री ने वीडियो कंफ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन किया। मत्स्यगंधा झील के पश्चिमी भाग पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वीडियो कंफ्रेंसिंग की तैयारी की गयी थी जहां से झील का सीधा जायजा मुख्यमंत्री ने लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, लघु जल संसाधन मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव, अपर मुख्य सचिव लघु जल संसाधन विन्देश्वरी राम मौजूद थे। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों की कुल 18 योजनाएं पूर्ण हुई हैं जिसका उद्घाटन किया गया है। सभी पूर्ण योजनाओं के कार्य स्थल पर उद्घाटन की तैयारी की गयी थी। उन्होंने बताया कि मत्स्यगंधा झील जीर्णोद्धार कार्य अभी प्रगति पर है। योजना के अनुसार अभी सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना बाकी है। शहरी क्षेत्र से सटे सत्तर कटैया प्रखण्ड के अन्तर्गत 15 सौ मीटर लंबी व दो सौ मीटर चौड़ी मत्स्यगंधा झील का जीर्णोंधार एवं पुनर्स्थापन का कार्य जल जीवन हरियाली के तहत किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in