मतदाता जागरूकता अभियान: रंगोली, मेंहदी रचाओ व पेंटिंग प्रतियोगिता

मतदाता जागरूकता अभियान: रंगोली, मेंहदी रचाओ व पेंटिंग प्रतियोगिता
मतदाता जागरूकता अभियान: रंगोली, मेंहदी रचाओ व पेंटिंग प्रतियोगिता

बेतिया , 21 अक्टूबर (हि.स.)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बेतिया के राज संपोषित कन्या उच्च विद्यालय में बुधवार को रंगोली, मेंहदी रचाओ और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी राजीव कुमार और वरीय उपसमाहर्ता सुहासिनी प्रसाद ने कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों की प्रतिभा को देखा। कार्ये्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रतिभागियों को मतदान की महत्ता को बताया। इस अवसर पर उपसमाहर्ता सुहासिनी प्रसाद ने बताया कि पेंटिंग, चित्रांकन में तेरह छात्र-छात्राओं भाग लिया। इनके द्वारा वीवी-पैट, मतदान केंद्र, मतदान करते मतदाता, उंगली में लगी अमिट स्याही का निशान आदि बनाकर मतदान का संदेश दिया गया है। पच्चीस से ज्यादा छात्रा, जीविका दीदी और सेविका, सहायिकाओं ने खूबसूरत मेंहदी लगायी और रंगोली बनायी। रंगोली, चित्रांकन और मेंहदी के माध्यम से मतदान करने और कोविड19 से बचाव के लिए मास्क और दो गज की दूरी का भी संदेश दिया। कार्यक्रम को स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन ने प्रशस्ति- पत्र प्रदान किया। हिंदुस्थान समाचार / अमानुल हक/हिमांशु शेखर/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in