भोजपुर सहित शाहाबाद के बाजारों में जिउतिया की तैयारी को ले महिलाओं की उमड़ी भीड़
भोजपुर सहित शाहाबाद के बाजारों में जिउतिया की तैयारी को ले महिलाओं की उमड़ी भीड़

भोजपुर सहित शाहाबाद के बाजारों में जिउतिया की तैयारी को ले महिलाओं की उमड़ी भीड़

आरा,8 सितंबर(हि. स)।भोजपुर सहित आरा,बक्सर, कैमुर और रोहतास जिलों में संतान की दीर्घायु होने की कामना को ले महिलाओं द्वारा निर्जला उपवास कर जिउतिया पर्व मनाने की तैयारियां चरम पर है और इसे ले महिलाओं में खासा उत्साह है। बाजारों में जिउतिया में धागा लगवाने और पूजन सामग्रियों की खरीद को ले भारी भीड़ उमड़ी है। वैश्वीक महामारी-कोविड-19 पर महिलाओं के जिउतिया पर्व की आस्था भारी पड़ रही है। मंगलवार को भोजपुर के आरा,शाहपुर,बिहियाँ,कोइलवर,बड़हरा,सरैयां, उदवंतनगर,गड़हनी,जगदीशपुर,पीरो आदि कई इलाकों में जिउतिया पर्व को लेकर महिलाओं की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी है। पूरा का पूरा बाजार महिलाओं से पटा हुआ है। बक्सर के बक्सर नगर,ब्रम्हपुर,नावानगर,इटाढ़ी, डुमरांव,चौसा आदि बाजारों में भी महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से शाम तक बाजारों में भीड़ लगी हुई है। बुधवार को नहाय खाय के साथ जिउतिया पर्व की शुरुआत हो जाएगी। मडुआ की रोटी और फिर विभिन्न तरह के पकवान और मिष्ठान के बाद जिउतिया पर्व को ले महिलाएं निर्जला उपवास करेंगी। उपवास के दौरान महिलाएं जीमूतवाहन की पूजा करेंगी और संतान की संख्या के अनुसार सोने चांदी की जिउतिया धारण करेंगी। कर्मकांडियों के अनुसार पहला दिन नहाय-खाय कहलाता है और इसके दूसरे दिन खर जितिया कहलाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं। पर्व की तैयारी को लेकर महिलाएं मंगलवार को जिउतिया में नया धागा गुंथवाने के लिए निकली थीं। आरा रमना स्थित महावीर मंदिर के पुजारी सुमन बाबा ने बताया कि अष्टमी तिथि बुधवार की रात 9 बजकर 46 मिनट पर भोग कर रही है। यह अगले दिन की रात 10 बजकर 47 मिनट तक रह रही है। अत: जीवित्पुत्रिका व्रत का मान सूर्योदय के साथ गुरुवार को सम्पूर्ण दिन रहेगा। वहीं अगले दिन शुक्रवार को सूर्योदय के पश्चात व्रत का पारण कर लेना लाभकारी होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in