भाजपा विधान पार्षद सुमन ने ग्रहण की भीआइपी की सदस्यता, मधुबनी से चुनाव की लालशा
भाजपा विधान पार्षद सुमन ने ग्रहण की भीआइपी की सदस्यता, मधुबनी से चुनाव की लालशा

भाजपा विधान पार्षद सुमन ने ग्रहण की भीआइपी की सदस्यता, मधुबनी से चुनाव की लालशा

मधुबनी, 9अक्टूबर( हि.स.),। जिला के स्थानीय निकाय से चयनित भाजपा के विधान पार्षद सुमन महासेठ ने शुक्रवार को वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की। भीआइपी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने उन्हें सदस्यता ग्रहण करवाया । मधुबनी जिला के 10 विधानसभा क्षेत्रों में मधुबनी विधानसभा सभा क्षेत्र भीआइपी के जिम्मा राजग गठबंधन द्वारा दिया गया है। यहां पर राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा की जा रही है कि भाजपा विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ वीआईपी की सदस्यता मधुबनी से नाव छाप से चुनाव लड़ने के लिए ग्रहण किया है। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए भीआइपी ने इन्हें आश्वस्त किया है। वीआईपी के टिकट पर वह यहां अपने भाग्य अजमाइस करने को उतावले बताए गए हैं। विधान पार्षद श्री महासेठ से बात करने पर उन्होंने बताया कि चर्चा तो है लेकिन अभी इस मुद्दे पर कुछ फाइनल नहीं हुआ है। इधर लोगों का कहना यह भी है कि इनकी पत्नी रंजीता महासेठ मधुबनी सीट से भीआइपी के टिकट से चुनाव लड़ सकती हैं लेकिन राजनीतिक सूत्रों के अनुसार श्री महासेठ के परिवार में किसी मुद्दे पर मतैक्य नहीं बनने की बात बताया गया है। सुमन कुमार महासेठ स्वयं चुनाव लड़ने की मन बनाया है।भीआइपी में अपनी सदस्यता ली है। इधर भीआइपी के सदस्य से इस संदर्भ में संपर्क करने पर कुछ भी बताने से इंकार किया गया है। इतना जरूर बताया गया कि सदस्य के रूप में इन्होंने शुक्रवार को अध्यक्ष के साथ कई लोगों सहित अपना पदभार ग्रहण किया है। हिन्दुस्थान समाचार/लम्बोदर/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in