भाजपा में किया जा रहा है सामाजिक न्याय का खून : आशुतोष पोद्दार हीरा
भाजपा में किया जा रहा है सामाजिक न्याय का खून : आशुतोष पोद्दार हीरा

भाजपा में किया जा रहा है सामाजिक न्याय का खून : आशुतोष पोद्दार हीरा

बेगूसराय, 22 अक्टूबर (हि.स.)। बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे आशुतोष पोद्दार हीरा ने भाजपा से अपने निष्कासन को असंवैधानिक करार दिया है। गुरुवार को जिला मुख्यालय के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह ने राजनीति को रिश्तेदारी में बदल दिया है, जिसके विरोध में वह चुनाव लड़ रहे हैं। गिरिराज सिंह पर सामाजिक न्याय का विरोध करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सभी जाति-धर्म के लोगों का समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पोद्दार वैश्य सभा ने भी उन्हें समर्थन दिया है। भाजपा में सामाजिक न्याय का खून किया जा रहा है। पिछड़ों की राजनीति करने वालों को उखाड़ कर फेंक देने की राजनीति की जा रही है। जिसका परिणाम है सुरेंद्र मेहता बेगूसराय से जितने वाले थे, उन्हें उठाकर बछवाड़ा भेज दिया गया है। नेतृत्व को भी छाला गया है, ठगा गया है। तीन तारीख को चौंकाने वाला परिणाम देंगे। बता दें कि बेगूसराय भाजपा में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। पार्टी के अंतरकलह का आलम यह है कि जिला महामंत्री पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है और केन्दीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पर लगातार हमलावर हैं। जिसके कारण भाजपा ने आशुतोष पोद्दार हीरा समेत तीन नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in