भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना 68वीं मन की बात रेडियो कार्यक्रम
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना 68वीं मन की बात रेडियो कार्यक्रम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना 68वीं मन की बात रेडियो कार्यक्रम

भागलपुर, 30 अगस्त (हि.स.)। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय के आग्रह पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को अपने अपने घरों में सुना। इस दौरान पीएम ने देश को एक बार फिर आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने खिलौना इंडस्ट्री से आह्वान किया के वे आगे आएं और देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका अदा करें। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के पश्चिमी चंपारण में सदियों से थारू आदिवासी समाज के लोग 60 घंटे के लॉकडाउन, उनके शब्दों में ‘60 घंटे के बरना’ का पालन करते हैं। प्रकृति की रक्षा के लिए बरना को थारू समाज के लोगों ने अपनी परंपरा का हिस्सा बना लिया है और ये सदियों से है। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in