भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात को आत्मसात कर लिया अनुपालन का संकल्प
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात को आत्मसात कर लिया अनुपालन का संकल्प

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात को आत्मसात कर लिया अनुपालन का संकल्प

बेगूसराय, 30 अगस्त (हि.स.)। बेगूसराय में रविवार को हजारोंं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी एवं कोरोना से निपटने के लिए जरूरी दिशा निर्देश का पालन करते हुए प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। जिले के लगभग 50 से अधिक जगहों पर सामूहिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए मन की बात को सुना, आत्मसात किया और इसके अनुपालन का भी संकल्प लिया। डुमरी में मन की बात देखने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए मन की बात का श्रवण कर संकल्प लिया है कि आने वाले दिनों में भारत की एकता, अखंडता एवं उद्यमिता को संरक्षित करने के लिए हर उपाय करेंगे। एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में पूर्ण आत्मनिर्भरता से जुटे रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात में किए गए वैश्विक महामारी कोरोना काल में उत्सव पर लगे विराम का जिक्र, भारतीय संस्कृति में पर्व प्रकृति का संयोग, बिहार के पश्चिम चंपारण पर्यावरण संरक्षण की अद्भुत मुहीम और किसानों के अकल्पनीय योगदान की सराहना ने सबमें एक नई उर्जा का संचार किया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in