भाजपा कार्यकर्ता मिलकर लड़ेंगे चुनाव : रोहित पांडेय
भाजपा कार्यकर्ता मिलकर लड़ेंगे चुनाव : रोहित पांडेय

भाजपा कार्यकर्ता मिलकर लड़ेंगे चुनाव : रोहित पांडेय

भागलपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। सबौर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय की अध्यक्षता में एक कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। मंच संचालन भागलपुर विधानसभा प्रभारी अभय घोष सोनू ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि राजमहल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनंत ओझा ने कहा कि कार्यकर्ता तन—मन से इस चुनावी मैदान में खुल कर आ जाएं। ये मेरा आप सबों से आग्रह है। उन्होंने कहा कि भागलपुर के कार्यकर्ता निश्चित रूप से रोहित पांडेय को विधानसभा भेजने का कार्य करेंगे। भागलपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक साधारण से कार्यकर्ता को पार्टी का प्रत्याशी बना दिया जाता है। मैंने भारतीय जनता पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता की हैसियत से काम करना शुरू किया। कई बार लोकसभा चुनाव का प्रभारी बना, जिला प्रभारी बना। वर्ष 2016 से पार्टी ने मुझे भागलपुर जिला के अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी जिसका मैं आज तक निर्वहन करता रहा हूं। यह चुनाव आप सभी कार्यकर्ता मिलकर लड़ेंगे और आप कार्यकर्ता ही इस चुनाव को जीतेंगे। बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता हरिवंश मनी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नभय कुमार चौधरी, नरेश मिश्रा, प्रवासी राजेश झा, वरिष्ठ भाजपा नेता सज्जन अवस्थी, प्रदेश मंत्री माला सिंह, तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/हिमांशु शेखर/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in