भाजजद 100 से अधिक उम्मीदवार विस चुनाव में उतारेगीः अब्दुल सुभान
भाजजद 100 से अधिक उम्मीदवार विस चुनाव में उतारेगीः अब्दुल सुभान

भाजजद 100 से अधिक उम्मीदवार विस चुनाव में उतारेगीः अब्दुल सुभान

पटना, 26 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनतांत्रिक जनता दल (भाजजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल सुभान ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव में 100 से अधिक सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुए हैं। बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण और बाढ़ की विभीषिका से लोगों को बचाने में नीतीश सरकार पूरी तरह अक्षम साबित हुई है। विगत 15 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है। सरकारी अस्पतालों से लोगों का भरोसा उठ गया है। रोजगार के अभाव में बिहार की श्रम शक्ति अन्य प्रदेशों में पलायन करने को विवश है। इन डेढ़ दशकों में किसानों की बदहाली और अधिक बढ़ी है। लॉकडाउन के कारण बिहार में गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी और अधिक बढ़ गयी है। अब्दुल सुभान की उपस्थिति में आज दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने मौलाना मुख्तार अली को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शमा सुभान को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सह चुनाव प्रभारी, मोहम्मद शहर यार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, ज़ीशान अली अज़ीमाबादी को बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष एवं नीति कुमारी को महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in