भाकपा ने जारी की कन्हैया कुमार सहित 30 स्टार प्रचारकों की सूची
भाकपा ने जारी की कन्हैया कुमार सहित 30 स्टार प्रचारकों की सूची

भाकपा ने जारी की कन्हैया कुमार सहित 30 स्टार प्रचारकों की सूची

पटना, 11 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची रविवार को जारी कर दी। सूची में पार्टी महासचिव डी. राजा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय को शामिल किया गया है। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान, अमरजीत कौर, रमेन्द्र कुमार, अखिल भारतीय महिला फेडरेशन के महासचिव ऐनी राजा, पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी, राज्य सचिव मंडल सदस्य एम. जब्बार आलम, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रामबाबू कुमार और ओमप्रकाश नारायण, राष्ट्रीय सचिव बीके कांगो, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अजीज पासा, गिरीश शर्मा, नागेन्द्र नाथ ओझा, डॉ. एए खान, राज्य सचिव मंडल के सदस्य जानकी पासवान, प्रमोद प्रभाकर, विजय नारायण मिश्रा, कपिलदेव यादव, अवधेश कुमार राय, रामचन्द्र महतो, मिथिलेश झा, प्रभाकर सिंह, निवेदिता झा, अनिल कुमार, अंजान, अमीन हमजा, अधिवक्ता इमरान गनी के नाम भी शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in