ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में मनाई गई अलौकिक दीपावली

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में मनाई गई अलौकिक दीपावली
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में मनाई गई अलौकिक दीपावली

बेगूसराय, 13 नवम्बर (हि.स.)। छोटी दीपावली के अवसर पर शुक्रवार की देर शाम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र बेगूसराय द्वारा अलौकिक दीपावली समारोह मनाई गई। मौके पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कंचन बहन ने आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि दीपावली पर्व के पूर्व हम सभी अपने घरों की सफाई करते हैं। उसी प्रकार मन की भी सफाई कर अज्ञानता रूपी कचरे को बाहर निकालना जरूरी है, तभी हमारा जीवन खुशनुमा होगा। उन्होंने कहा कि अलौकिक दीपावली हमारे जीवन में दुख और अशांति से छुटकारा दिलाता है। हम अपने घरों में लक्ष्मी और धन का आह्वान करते हैं, साथ ही साथ हम सभी को जीवन में सुख और शांति का दीपक जलाना है। उन्होंने कहा कि जैसे एक दीपक से अनेकों दीपक चलाते हैं, उसी प्रकार अगर हर मनुष्य आत्मा से दीपावली के उपलक्ष्य पर संकल्प करें कि मन के विकार रुपी कचरे को हटाना है। निराकार ज्योति बिंदु परमात्मा के साथ चर्चा संबंध जोड़ कर अपनी आत्मा ज्योति भी चलानी है और अज्ञानता के अंधकार से निकल कर ही ज्ञान की ओर आगे बढ़ना है। तभी हमारा देवत्व जागृत होगा और हम सच्ची दीपावली मना सकेंगे। इस अवसर पर मटिहानी के नवनिर्वाचित विधायक राजकुमार सिंह, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह एवं सेंट जोसेफ के निदेशक अभिषेक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in