बेरोजगारों का प्रोडक्शन हब बन गया है बिहार : आशुतोष कुमार
बेरोजगारों का प्रोडक्शन हब बन गया है बिहार : आशुतोष कुमार

बेरोजगारों का प्रोडक्शन हब बन गया है बिहार : आशुतोष कुमार

बेगूसराय, 06 सितम्बर (हि.स.)। बिहार के साथ सभी राजनीतिक दलों के लोग आज तक छलावा करते आए हैं, बिहार के लोगों को बिहारी के नाम पर बदनाम करने का काम किया है। बिहार को बेरोजगारों की फैक्ट्री बनाकर रखने का काम किया है। यह बात राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने रविवार को बेगूसराय के वीरपुर, बीहट और बछवाड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बिहार के रोजगार की फैक्ट्री पर तालाबंदी कर राजनीतिक रोटी सेंकने में सभी दल लगे हुए हैं। रोजगार की फैक्ट्री पर लगे ताला को तोड़ने एवं बेरोजगारों की फैक्ट्री पर ताला लगाने का समय आ गया है। देश को राष्ट्रकवि, शून्य का आविष्कारक और सबसे अधिक आईएएस-आईपीएस देने वाला बिहार बेरोजगारों का प्रोडक्शन हब बनकर रह गया है। लेकिन बिहार के नौजवान अब जाग चुके हैं। विधानसभा चुनाव में ऐसे पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी विधानसभा सीटों पर युवाओं की भागीदारी जरूरी है। इसके लिए राष्ट्रीय जन जन पार्टी लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। इससे पहले आशुतोष कुमार ने बेगूसराय आते ही सबसे पहले जीरोमाइल स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि दिनकर जी का कुरुक्षेत्र आगामी विधानसभा चुनाव में एक नई हुंकार भर कर रश्मिरथी सा चमकेगा। इस दौरान उन्होंने पीपरा देवस में कार्यालय का उद्घाटन भी किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in