बेगूसराय में सेना के जवान के घरवाले भी नहीं हैं सुरक्षित, दबंगों ने पीटकर किया अधमरा
बेगूसराय में सेना के जवान के घरवाले भी नहीं हैं सुरक्षित, दबंगों ने पीटकर किया अधमरा

बेगूसराय में सेना के जवान के घरवाले भी नहीं हैं सुरक्षित, दबंगों ने पीटकर किया अधमरा

बेगूसराय, 30 नवम्बर (हि.स.)। बेगूसराय में दबंगों का कहर चरम पर है। अब यहां देश की रक्षा में दिन रात लगे रहने वाले सैनिकों के परिजन भी सुरक्षित नहीं है। मामला वीरपुर प्रखंड मुख्यालय के वार्ड नंबर-नौ की है। जहां दबंगों ने पहले तो घर ठीक करने से रोका, उसके बाद घर में जब कोई पुरुष सदस्य नहीं थे तो घर में घुसकर महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। महिलाएं रहम की भीख मांगती रही लेकिन दबंगों ने उनकी कुछ नहीं सुनी। दबंगों की पिटाई में तीन महिलाएं घायल हो गई, जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला में थल सेना के जवान जितेंद्र कुमार की मां ललिता देवी एवं चाची शोभा देवी है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में महिलाओं को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि सेना के जवान जितेन्द्र के परिवार में छह दिसम्बर को शादी तय हुई है। जिसे लेकर पूरे घर में खुशी का माहौल था एवं शादी की तैयारी के मद्देनजर घर वालों ने अतिथियों के लिए शेड का निर्माण शुरू किया। उसी दौरान पड़ोस के दबंगों ने विरोध किया और एस्बेस्टस उठा लिया तो परिजन इसकी सूचना देने थाना गए। इसकी जानकारी मिलते ही दबंग पड़ोसी युवक अपने साथियों के साथ उक्त जवान के घर में प्रवेश कर गया महिलाओं को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद घर से 15 हजार रुपया और सोना चांदी जेवर समेत अन्य कीमती सामान लेकर भाग निकले। फिलहाल पुलिस जहां घटना को लेकर छानबीन का दावा कर रही है, वहीं लोगों में काफी आक्रोश है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in