बेगूसराय में आकर्षण का केंद्र बनी भगवान भास्कर की प्रतिमा
बेगूसराय में आकर्षण का केंद्र बनी भगवान भास्कर की प्रतिमा

बेगूसराय में आकर्षण का केंद्र बनी भगवान भास्कर की प्रतिमा

बेगूसराय, 20 नवम्बर (हि.स.)। भगवान सूर्य देव की आराधना का महापर्व छठ के तीसरे दिन श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। हर घर में गूंज रहे शारदा सिन्हा समेत तमाम गायकों तथा मैथिली छठ गीत ने माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया है। इस दौरान जिला भर में के दर्जनभर स्थानों पर स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पंचों सिंह पोखर गढ़पुरा, जिला मुख्यालय के मुंगेरीगंज बलिया के चमड़िया मैदान, सतीचौरा, धर्मशाला परिसर, बखरी समेत अन्य स्थानों पर छठ पूजा समिति द्वारा भगवान भास्कर की प्रतिमा भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। कुछ जगहों पर सरकारी निर्देश की धज्जियां उड़ाते हुए मेला का भी आयोजन किया गया है। सात घोड़े से परिपूर्ण सजे रथ पर सवार भगवान भास्कर की प्रतिमा का पूजा करने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। रात में खरना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा पूजन कर श्रद्धालुओं के लिए प्रतिमा अनावरण के बाद पूजा का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि व्रती संध्या कालीन अर्घ्य देने के बाद शाम में और शनिवार को प्रातः कालीन अर्घ्य देने के बाद सुबह में प्रतिमा पूजन करेगी इसके बाद इसके साथ ही स्थानीय तालाबों में प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in