बीपी मंडल विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित
बीपी मंडल विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित

बीपी मंडल विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित

सहरसा,22 नवम्बर (हि.स.)। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. राजकुमार सिंह को नोबेल रिसर्च एकेडमी पांडिचेरी द्वारा राइजिंग स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें एकेडमी द्वारा उच्च शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं बहुमूल्य योगदान को लेकर प्रदान किया गया है। श्री सिंह वर्तमान में समाज विज्ञान संकाय के विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष हैं। मालूम हो कि डॉ. सिंह पिछले 25 वर्षों से लेखन कार्य में संलग्न हैं एवं अबतक उनकी 17 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें जर्मनी तथा मॉरीशस से प्रकाशित पुस्तकें भी शामिल हैंं। इनकी अगली पुस्तक पेंडेमिक कोविड-19 मेजर इफेक्ट एंड साइड इफेक्ट भी नई दिल्ली के आयु पब्लिकेशन से जल्द ही प्रकाशित होने वाली है। इसके अतिरिक्त देश एवं विदेश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के संपादकीय पृष्ठ आलेख भी छह सौ से अधिक प्रकाशित हो चुके हैं। देश एवं विदेश के करीब 20 पत्र—पत्रिकाओं के संपादक मंडल में भी इनका नाम दर्ज है। उन्हें यह चौथा अवार्ड मिला है। इससे पूर्व उन्हें उनके शोध एवं प्रकाशन के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए वर्ष 2018 में बेस्ट एकेडमी अवार्ड बेस्ट रिसर्च इन सोशल साइंस चेन्नई में भी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एकेडमी द्वारा दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/हिमांशु शेखर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in