बिहार में पूर्ण बहुमत से विपक्षी गठबंधन की बनेगी सरकारः कांग्रेस
बिहार में पूर्ण बहुमत से विपक्षी गठबंधन की बनेगी सरकारः कांग्रेस

बिहार में पूर्ण बहुमत से विपक्षी गठबंधन की बनेगी सरकारः कांग्रेस

पटना, 24 सितम्बर (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य इन्तेखाब आलम ने कहा कि जुमलेबाजों को जनता सबक सिखाएगी और बिहार में पूर्ण बहुमत से विपक्षी गठबंधन की सरकार बनेगी। गुरुवार को उन्होंने कहा कि बिहार में कोरोना और बाढ़ की स्थिति काफी भयावह है। इस पर काबू पाने में बिहार सरकार पूरी तरह विफल रही है। रोजगार व उद्योग धंधे पूरी तरह से चौपट है। जुमलेबाज़ सरकार जनता के हित की बजाये चुनाव कराने पर तुली हुई है। कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट देने का काला कानून लाया जा रहा है। नियोजित शिक्षकों के अधिकार का हनन कर चायनीज़ वेतनमान, चायनीज़ सेवाशर्त दे दिया गया। कोर्ट के दबाव में ईपीएफ दिया भी गया तो ग्रॉस सैलेरी में कटौती कर ली गई। रसोइये के वेतन में 150 रुपए का मामूली वृद्धि कर क्रुरता पूर्वक मज़ाक किया गया। 50 रुपए दिन पर आज के महंगाई के युग में रसोइया से विद्यालय में दिन भर काम कराना ईस्ट इंडिया कंपनी के क्रूर शासन का याद दिलाता है। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं दिया गया। सभी वर्गों में डबल इंजन की सरकार के प्रति गुस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी तरह के अभियान की शुरुआत कर दी है। डिजिटल सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की योजना है। उन्होंने कहा कि सूबे में बाढ़ से करोड़ों की फसल क्षति हुई है। जिससे किसान बर्बाद हो रहे हैं। लेकिन सरकार अभी तक किसानों के खाते में अनुदान की राशि नहीं भेज सकी है। पहले से ही नोटबंदी और जीएसटी से अर्थ व्यवस्था चौपट है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in