बिहार: मधुबनी में एनएच-57 पर सूमो ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 2 घायल
बिहार: मधुबनी में एनएच-57 पर सूमो ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 2 घायल

बिहार: मधुबनी में एनएच-57 पर सूमो ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 2 घायल

मधुबनी, 14 सितम्बर (हि.स.)। जिले के अररिया संग्राम स्थित पीपरौलिया बस्ती के पास एनएच-57 पर सोमवार की तड़के एक सूमो आगे-आगे जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, सूमो चालक सहित दो लोग घायल है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनमें से एक महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान फुलपरास के बथनाहा केंद्र संख्या की सेविका सह प्रखंड कोषाध्यक्ष प्रमीला देवी, लौकही के गढ़िया गांव निवासी महावीर साह की छह वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी और गढ़िया गांव के ही राम बहादुर साह के पुत्र गूंजेश्वर साह के रूप में हुई है। घायल का नाम काजल गुप्ता है और वह गढ़िया गांव के केंद्र संख्या-48 की सेविका सह आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन की लौकही प्रखंड अध्यक्ष सह जिला कोषाध्यक्ष है। दोनों सेविकाएं संघ की बैठक में भाग लेकर रविवार की देर रात घर लौट रही थीं। रास्ते में सूमा चालक को नींद आने लगी। उसमें सवार लोगों ने दो बार ड्राइवर को टोका और हाथ-मुंह धोकर चाय पीने के लिए कहा। उसने सलाह अनसुनी कर दी। आगे-आगे एक ट्रक जा रहा था। सूमो उससे टकरा गई। सूमो चालक घायल है, लेकिन खतरा से बाहर बताया गया है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम करने के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/लंबोदर झा/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in