बिहार पुलिस ने वापस लिया अपना तुगलकी फरमान
बिहार पुलिस ने वापस लिया अपना तुगलकी फरमान

बिहार पुलिस ने वापस लिया अपना तुगलकी फरमान

अब 50 से अधिक उम्र के अनफिट पुलिस कर्मियों की नहीं जाएगी नौकरी बिहार पुलिस एसोसिएशन ने फैसला वापस लेले का किया स्वागत पटना, 30 अगस्त (हि.स.) । बिहार पुलिस ने 50 साल की उम्र पार कर चुके सिपाही से लेकर डीएसपी स्तर के अनफिट पुलिसकर्मियों को जबरन सेवा से सेवानिवृत करने की अपनी योजना पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस सम्बन्ध में बिहार सैन्य पुलिस-15 के समादेष्टा संजय सिंह ने पत्र जारी कर अनफिट पुलिस कर्मियों को सेवा से हटाने वाले आदेश को निरस्त करने की बात कही है। बिहार पुलिस एसोसिएशन ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। बता दें कि बिहार पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस मुख्यालय के आदेश का कड़ा विरोध किया है। बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने इस मामले में बीएमपी-15 के समादेसटा से फोन पर भी बात की। समादेसटा संजय सिंह ने उन्हें बताया कि पूर्व का आदेश एक डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा द्वारा निकाला गया था, जिसे हमने निरस्त कर दिया है। साथ ही बीपीए अध्यक्ष ने आईजी मुख्यालय नैयर हसनैन खान से मुलाक़ात कर इसे सरकार का तुगलकी फरमान बताया था। उन्होंने बताया कि अब 50 वर्ष की की उम्र पार कर चुके पुलिस कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति देने हेतु पुलिस विभाग के जिला एव विभिन्न इकाइयों में छंटनी की सूची बनाने का काम रोक दिया गया है। मृत्युंजय सिंह ने कहा कि इस पत्र से पुलिसकर्मियों के बीच उत्पन्न असंतोष एवं आक्रोश काफ़ी गम्भीर था। जिसे पुलिस मुख्यालय ने भी गम्भीरता से लिया। पुलिसकर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति हेतु सभी जिलों एवं वाहिनियों में अब सूची नही बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में न्याय के साथ क़ानून के राज के प्रति संकल्पित होकर बिहार पुलिस के सभी कर्मी अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव रंजन/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in