बिजेंद्र की 8 वीं, अनिरुद्ध व नीरज की 5 वीं जीत
बिजेंद्र की 8 वीं, अनिरुद्ध व नीरज की 5 वीं जीत

बिजेंद्र की 8 वीं, अनिरुद्ध व नीरज की 5 वीं जीत

सुपौल, 11 नवम्बर (हि.स.)। सुपौल विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लगातार आठवीं बार जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के मिनतुल्लाह रहमानी को 28,099 मतों से पराजित किया। छातापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने 5वीं बार जीत हासिल कर सभी कयासों पर विराम लगा दिया। उन्होंने राजद प्रत्याशी डॉ. विपिन कुमार सिंह को 20,635 मतों से पराजित किया। जबकि निर्मली विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार सह निवर्तमान विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव ने लगातार 5वीं बार जीत हासिल की। उन्होंने राजद प्रत्याशी सह पिपरा के निवर्तमान विधायक यदुवंश कुमार यादव को 43,922 मतों से पराजित किया। :: दूसरी बार विधायक बनी वीणा- त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र से कड़ी मुकाबले में जदयू की वीणा भारती ने राजद के संतोष कुमार को 3,031 मतों से पराजित कर दूसरी बार विधायक बनी। :: मुखिया से विधायक बने रामविलास- सदर प्रखंड के सुखपुर सोल्हानी पंचायत के मुखिया सह जदयू जिलाध्यक्ष रामविलास कामत विधायक बने। उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ राजद का दामन थामने वाले कदावर नेता पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार को 19,245 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। :: राजद का नहीं खुला खाता- जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में से एक पर भी राजद का खाता नहीं खुला। हालांकि 2015 के चुनाव में पिपरा विधानसभा क्षेत्र से राजद के यदुवंश कुमार यादव ने जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार सीट बदल कर वे निर्मली विधानसभा चले गए और पीपरा से अति पिछड़ा वर्ग के विश्वमोहन कुमार को उम्मीदवार बनाया। लेकिन न तो पिपरा ही बच पाया और न ही निर्मली से यदुवंश ही जीत पाए। :: सबसे अधिक मत से जीते अनिरूद्ध- निर्मली विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार निवर्तमान विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव सबसे अधिक मत से जीत हासिल किया। उन्होंने राजद प्रत्याशी यदुवंश कुमार यादव को 43922 मतों से पराजित किया। जबकि सबसे कम मत से त्रिवेणीगंज से जदयू उम्मीदवार निवर्तमान विधायक वीणा भारती ने जीत हासिल की। उन्होंने राजद के संतोष कुमार को 3031 मतों से पराजित किया। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in