बाढ़ विधान सभा से चुनाव लड़ने का बिगूल फूंका बेलछी उप प्रमुख लालटूस यादव
बाढ़ विधान सभा से चुनाव लड़ने का बिगूल फूंका बेलछी उप प्रमुख लालटूस यादव

बाढ़ विधान सभा से चुनाव लड़ने का बिगूल फूंका बेलछी उप प्रमुख लालटूस यादव

बाढ़,6अगस्त(हि.स.)। विधान सभा चुनाव का समय जैसे-जैसे निकट आता जा रहा है,बैसे-बैसे चुनावी सरगर्मियां तेज होते जा रही है और इसी क्रम में बेलछी उप प्रमुख प्रमोद कुमार यादव उर्फ लालटूस यादव ने बाढ़ विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का बिगूल फूंक दिया है।उप प्रमुख लालटूस यादव ने गुरुवार को प्रेस-कांफ्रेंस में बाढ़ विधान सभा से खुद चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुये बताया कि मैं तीन बार पैक्स अध्यक्ष का चुनाव जीतने के साथ ही अभी बेलछी प्रखण्ड के उप प्रमुख भी हूँ और करीब तीस साल से राजनीति में सक्रिय रहने के साथ यहां से निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों को तहे दिल से सभी तरह से मदद किया हूँ,पर यहां से जीत कर जाने के बाद कोई जनप्रतिनिधि आम जनता की बुनियादी समस्याओं पर ध्यान नही देता है और हमारे क्षेत्र की जनता ही हम पर विधान सभा चुनाव लड़ने का दबाव बना रही है और हम अपने क्षेत्र की जनता की भावनाओं का कदर करते हुये इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। उप प्रमुख लालटूस यादव ने कहा कि कई बुनियादी समस्यायें जिसे दुरुस्त करने की आवश्यकता है और हम अपने क्षेत्र की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुये इस बार बाढ़ विधान सभा से चुनाव अवश्य लड़ेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सत्यनारायण/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in