बधाई हो विजय जी, राजद और कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को कमजोर किया है : गिरिराज सिंह
बधाई हो विजय जी, राजद और कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को कमजोर किया है : गिरिराज सिंह

बधाई हो विजय जी, राजद और कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को कमजोर किया है : गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 25 नवम्बर (हि.स.)।विजय कुमार सिन्हा के विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बेगूसराय एनडीए के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उनकी जीत पर बेगूसराय के लोग कुछ अधिक खुश हैं, क्योंकि विजय कुमार सिन्हा ने बेगूसराय पॉलिटेक्निक से ही पढ़ाई पूरी की और पिछले कार्यकाल में बेगूसराय के प्रभारी मंत्री भी रहे। केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद ने कहा कि विजय कुमार सिन्हा जैसे शांत एवं धैर्यवान व्यक्ति का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होना सदन की कार्यवाही को कुशलतापूर्वक संपादित होने में एक बड़ी भूमिका का निर्वाह करेगा। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने राजद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद की राजनीति ऐसी ही रही है। राजद और कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को कमजोर किया है, अब लोकतंत्र उन्हें कमजोर कर रहा है। लालू यादव ने एक बार फिर जंगल राज का ट्रेलर दिखाया है। लालू यादव की इस तरह की फितरत रही है और वह राजनीति में इस तरह के छल प्रपंच करते आए हैं। जेल के नियमों का उल्लंघन कर रहे लालू यादव नियम तोड़ने के पर्यायवाची बन चुके हैं। उन्होंने पहले भी कई पार्टियों को तोड़ा है, इसी उम्मीद में वह इस तरह की हरकत को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन इस बार लालू यादव का पूरा कुनबा पहले भी फेल साबित हुआ है और आगे भी एनडीए की एकजुटता के आगे फेल साबित होगा। इस मौके पर बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता, जदयू जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय, भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु, उपाध्यक्ष कुंदन भारती, मृत्युंजय कुमार वीरेश बलराम सिंह एवं अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह, मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी एवं भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शुभम कुमार समेत अन्य ने बधाई देते हुए कहा कि सदन की मान मर्यादाओं एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में इनका कार्यकाल सवर्णिम होगा। नवनिर्वाचित विधायकों को सदन में अवसर प्रदान कर उनकी नेतृत्व क्षमता को मजबूती प्रदान करेंगे। एनडीए दिए गए हर दायित्व का पूर्ण दक्षता से निर्वहन का ऐसा अवसर प्रदान करता है। संघर्ष के अनुयाई बन कर जिस प्रकार से अपना संपूर्ण राजनीतिक जीवन व्यतीत किया है। उसी अनुरूप कुशल नेतृत्व कौशल में संपूर्ण बिहार के नेताओं को मुखर होकर पटल पर अपनी बात रखने एवं बिहार के विकास को एक नई गति देने का अवसर मिलेगा। लोकतंत्र के इस मंदिर के सबसे बड़े दायित्व को पाकर कद काफी बड़ा हो गया है और विश्वास है कि अपने स्वभाव के अनुकूल अपनी वचनबद्धता का पालन करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in