बक्सर में सभी दल चुनावी बिसात के लिए मोहरे तलाश रहे
बक्सर में सभी दल चुनावी बिसात के लिए मोहरे तलाश रहे

बक्सर में सभी दल चुनावी बिसात के लिए मोहरे तलाश रहे

बक्सर 26 अगस्त (हि ,स ) बक्सर की धरती पर चुनाव की तैयारिया सभी राजनितिक पार्टियों द्वारा शुरू हो गई है। |राजनितिक बिसात पर शह और मात का खेल भी शुरू हो चुका है |पार्टिया अपने अपने मोहरे की तलाश में जुट गई है। |बक्सर ,ब्रह्मपुर ,राजपुर (सुरक्षित )डुमराँव विधानसभा की सीटो पर बिहार विधानसभा चुनाव की आहट मिलते ही राजनितिक दलों के बड़े नेताओं का दौरा होने लगा है |इस क्रम में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने तो ब्रह्मपुर और डुमराँव प्रखंड के गांवो का दौरा कर बाकायदा चुनावी शंखानाद कर दिया है |यह दीगर बात है कि उक्त दोनों ही सभाओं को लेकर करोना काल के दौरान कानून उलंघन का मामला प्रशासन द्वारा दर्ज किया गया है |बावजूद कार्यकर्ताओं के जोश में कोई कमी नही आई है | वर्तमान राजनितिक स्थिति के अनुसार बक्सर विधानसभा की सीट पर महागठबंधन के तहत कांग्रेस के संजय तिवारी का कब्जा है जब की राजपुर (सुरक्षित )सीट से वर्तमान सरकार में परिवहन मंत्री संतोष निराला काबिज है |इसीतरह ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनतादल के शम्भु यादव और डुमराँव की सीट पर जदयू के ददन सिंह यादव का कब्जा है | बीते 2015 बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ब्रह्मपुर की सीट पर विवेक ठाकुर और बक्सर विधानसभा सीट से प्रदीप दुबे को दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतारा था |पर आपसी गुटबाजी को लेकर भाजपा को दोनों ही जगहों से हार का सामना करना पड़ा था |यह पहला मौक़ा था जब बक्सर जिले के किसी भी सीट पर भाजपा अपना खाता खोलने में असफल रही थी | आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कयास यह है कि इस बार जदयू और भाजपा अपने गठबंधन के तहत राजपुर (सुरक्षित )और डुमराँव की सीट जदयू के पाले में जायेगी जबकि बक्सर और ब्रह्मपुर की सीट से भाजपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे |बात महागठबंधन की करे तो राजद ब्रह्मपुर से सिटिंग केंडीडेट शम्भु यादव और राजपुर सुरक्षित सीट से कोई नये प्रत्याशी को उतार सकती है ,जबकि बक्सर कांग्रेस और डुमराँव सम्भावित राष्ट्रिय लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ सकती है | यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र बक्सर के राजनीति पर बसपा और सपा का आंशिक असर रहा है |जहा अब देखना दिलचस्प होगा की बासपा और सपा महागठबंधन का दामन थामती है या फिर अपने प्रत्याशी को उतार चुनावी लड़ाई को दिलचस्प बनाती है | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रायः सभी पार्टियों में मंथन का दौर जारी है |भाजपा जहा बीते हार की समीक्षा करते हुए आपसी गुट बाजी को समाप्त करने के प्रयास में है |इस को लेकर भाजपा के भीष्मपितामह कहे जाने वाले कैलाश पति मिश्रा की पुत्र बधु दिलमनी देवी को राज्य महिला आयोग में उच्चपद पर बैठा कर गुटबाजी के कयास को खत्म करने का काम किया है ,बीते चुनाव में माना गया था कि विवेक ठाकुर के हार के पीछे इसी परिवार की नाराजगी थी | बक्सर विधान सभा सदर सीट पर दो बार काबिज रही डॉ सुखदा पाण्डेय के बाद सम्भव है की भाजपा इसबार किसी नये चेहरे को सामने लाये |इस संदर्भ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह और राजवंश सिंह का कहना है कि बक्सर और ब्रह्मपुर सीट के लिए भाजपा किसी नये चेहरे को ला सकती है |बक्सर सदर सीट सम्भावित किसी महिला प्रत्याशी को दिया जा सकता है | हिन्दुस्थान समाचार /अजय मिश्रा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in