फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी से गुलजार दिखा न्यायालय परिसर
फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी से गुलजार दिखा न्यायालय परिसर

फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी से गुलजार दिखा न्यायालय परिसर

खगड़िया, 22 अगस्त (हि.स.)। खगड़िया जिले में नए पुलिस कप्तान के आते ही जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 5 दर्जन से अधिक वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड कराने के लिए अलग-अलग थाना पुलिस का दिन भर न्यायालय परिसर आने का सिलसिला जारी रहा जिससे न्यायालय परिसर महीनों बाद गुलजार दिखा। बीते रात से ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर सभी थानाध्यक्षों के बीच और सी लगी रही। बेलदौर में पुलिस ने दो राइफल और कारतूस बरामद किए वही चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस ने शराब कारोबारी अल्लू साहनी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा नगर थाना पुलिस ने भी कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुश्किल थाना पुलिस ने बाइक लूट के सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है वही एक एसएमएस तस्कर बुलेट के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एनएच 31 पर से वाहन लूट का सरगना आजाद साहनी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में कई घटनाओं का उद्भेदन होगा। वहीं पर बता थानाध्यक्ष ने भी कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मानसी और गंगौर सहायक थाना से भी कई अभियुक्तों के गिरफ्तारी की खबर है। लोगों का कहना है कि नए एसपी के सामने अपनी इमेज बनाने के लिए छोटे-मोटे अभियुक्तों को पकड़ कर पुलिस अधिकारी वाहवाही लूटना चाहते हैं जबकि शराब माफिया और नशे के कारोबारी खुलेआम अपना धंधा चला रहे हैं। अलौली थाना क्षेत्र में हत्याओं का सिलसिला ही चल पड़ा है। मोरकाही थानाध्यक्ष एसपी के निर्देश के बाद भी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बजाए उसे संरक्षण दे रहे हैं। चौथम थाना क्षेत्र में भी हत्या के आरोपी सूचक को धमकी दे रहे हैं। गोगरी थाना क्षेत्र के खुद की चौक से एक व्यवसाई को अपराधियों द्वारा खुलेआम दी गई धमकी का वीडियो वायरल हो रहा है। आम लोगों का मानना है कि नए एसपी यदि संगीन अपराधों के अभियुक्तों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफल हो जाते हैं तो इससे जिले में कानून व्यवस्था अपने आप सुधर जाएगी। इसके साथ ही बाइकर गैंग पर लगाम लगाकर अवैध शराब की डिलीवरी को आसानी से रोका जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/अजिताभ/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in