प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मनायी गयी तीसरी वर्षगांठ
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मनायी गयी तीसरी वर्षगांठ

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मनायी गयी तीसरी वर्षगांठ

सहरसा,29 अक्टूबर(हि.स.)। बनगांव रोड स्थित अनूप भवन में गुरुवार को ईश्वरीय विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन सेवाकेंद्र प्रभारी स्नेहा बहन, पूनम बहन, अवधेश भाई, कृष्ण मोहन भाई और शत्रुघ्न भाई ने किया।समस्तीपुर के ब्रह्माकुमारीज के व्यापार एवं उद्योग प्रभाव के बिहार को-आर्डिनेटर कृष्ण भाई जी ने ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में दु:ख-अशान्ति के दबाव में जी रहे लोगों के लिए शान्ति अनुभूति भवन एक तीर्थ स्थान के रूप में प्रसिद्ध होता जा रहा है। अनेक लोग यहां आकर मेडिटेशन करके शान्ति की अनुभूति कर रहे हैं। इस स्थान पर प्रतिदिन आध्यात्मिक ज्ञान की पढ़ाई एवं राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण चलता है और संसार की आत्माओं को शान्ति के पहुंचाने के लिए प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में 4:00 से 5:00 और शाम 6:30 से 7:30 बजे संगठित रूप में यह मनसा सेवा होती है। यहां का वातावरण दिन-प्रतिदिन शान्ति की शक्ति से भरपूर होता जा रहा है। यहां आने वाले भाई-बहनें आध्यात्मिक ज्ञान, योग, सात्विक भोजन एवं सेवा भावना के कारण दुआओं का अनुभव करते हैं। सेवाकेंद्र प्रभारी स्नेहा बहन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी शुभ संकल्प करते हैं। इस स्थान को और अधिक पवित्र एवं शान्ति के प्रकम्पनों से भरपूर कर इसे जन-जन तक पहुंचाने की सेवा करेंगे।इस मौके पर केक काटा गया और आये हुए सैकड़ों भाई-बहनों को प्रसाद दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in