पश्चिम चंपारण में  धूमधाम से हुआ भगवान चित्रगुप्त की पूजा
पश्चिम चंपारण में धूमधाम से हुआ भगवान चित्रगुप्त की पूजा

पश्चिम चंपारण में धूमधाम से हुआ भगवान चित्रगुप्त की पूजा

बेतिया, 16 नवम्बर (हि.स.)। पश्चिम चंपारण में भगवान चित्रगुप्त की पूजा सोमवार को कायस्थ समाज के लोगों के द्वारा धूमधाम से की गई। मौके पर कायस्थ परिवार के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त के पूजा के साथ ही कलम और बहीखाते की भी पूजा किया। क्योंकि ये दोनों ही भगवान चित्रगुप्त को प्रिय हैं। इसके साथ ही अपनी आय-व्यय का ब्योरा और घर परिवार के बच्चों के बारे में पूरी जानकारी लिखकर भगवान चित्रगुप्त को अर्पित किये। समाजसेवी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि आज के दिन एक प्लेन पेपर पर अपनी इच्छा लिखकर पूजा के दौरान भगवान चित्रगुप्त के चरणों में अर्पित किया जाता हैं। चित्रगुप्त पूजा की रस्में मुख्य रूप से पुरुषों द्वारा निभाई जाती हैं और पूरा परिवार साथ में पूजन करता है।इस दिन परिवार के लोग कलम और दवात का इस्तेमाल नहीं करते। मौके पर पारस श्रीवास्तव , उमेश वर्मा, विकास श्रीवास्तव, राजीव कुमार श्रीवास्तव, कमल किशोर प्रसाद,अनिल श्रीवास्तव,रमेश वर्मा,सोनू वर्मा, धीरज श्रीवास्तव,शोभा वर्मा, सहित कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in