पराली जलाने पर जिला प्रशासन सख्त, 69 किसानों पर की गयी कारवाई
पराली जलाने पर जिला प्रशासन सख्त, 69 किसानों पर की गयी कारवाई

पराली जलाने पर जिला प्रशासन सख्त, 69 किसानों पर की गयी कारवाई

बिहारशरीफ, 3 दिसम्बर (हि स)। खेतों में पराली जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा पराली जलाने वाले किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि योजना के तहत दिए जाने वाले अनुदान से वंचित करने का निर्णय प्रभावी है।जिला में भी कुछ पंचायतों में पराली जलाने के मामले संज्ञान में आए हैं। इसको रोकने के लिए कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को लगातार जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।जिला में अब तक पराली जलाने वाले 69 किसानों को चिन्हित किया गया है। इन सभी किसानों को किसी भी प्रकार की सरकारी कृषि योजनाओं के तहत अनुदान का लाभ नहीं मिलेगा। अब तक जिला के थरथरी प्रखंड में 6, वेन प्रखंड में 6, रहुई प्रखंड में 6, नूरसराय प्रखंड में 12, बिंद में 7 राजगीर में 13, चंडी में 1, परवलपुर में 8, अस्थावां में 1, नगरनौसा में 1 तथा हरनौत में 8 किसानों को चिन्हित किया गया है। सभी चिन्हित किसान कृषि से संबंधित योजना के तहत मिलने वाली अनुदान की राशि से वंचित होंगे। जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को इसके लिए व्यापक रूप से किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in