पच्चीस हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, खगड़िया पुलिस के सहयोग से एसटीएफ को मिली सफलता
पच्चीस हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, खगड़िया पुलिस के सहयोग से एसटीएफ को मिली सफलता

पच्चीस हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, खगड़िया पुलिस के सहयोग से एसटीएफ को मिली सफलता

खगड़िया, 10 सितंबर (हि.स.)। जिस ईनामी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ बिहार के विभिन्न जिलों में खाक छानती रही वह अपने गांव के समीप एक दियारा में अपने साथियों के साथ अपराध की योजना बनाते पकड़ा गया। 8 फरवरी को मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा में पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव एवं पूर्व मुखिया आमोद यादव के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर हुए खूनी संघर्ष में स्वर्गीय मनोज यादव के पुत्र सुमित यादव चर्चा के केंद्र में आ गया था। पुलिस मुख्यालय ने सुमित यादव की गिरफ्तारी के लिए उस पर 25 हजार रुपए का नगद इनाम घोषित किया था। एसपी अमितेश कुमार ने बताया की आपसी वर्चस्व को लेकर 8 फरवरी 2020 को मानसी थाना अंतर्गत पूर्वी ठाठा गांव में दो पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हुई थी जिसमें एक पक्ष के पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव एवं सत्तो यादव तथा दूसरे पक्ष के पूर्व मुखिया आमोद यादव की हत्या हो गई थी। इस सिलसिले में मानसी थाना कांड संख्या 45 /20 तथा 46/20 दर्ज कराया गया था। आरोप है कि भारत सरपंच के पिता बबलू यादव उर्फ राजेंद्र यादव एवं उनके भाई रिंकू यादव की हत्या विनोद यादव गिरोह के द्वारा ही की गई। इन सभी कांडों में नामजद विनोद यादव को 22 मार्च को सहरसा जिला से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद पुलिस ने सुमित यादव की खोज तेज कर दी थी। पुलिस अधीक्षक के स्तर से बनाई गई टीम द्वारा एसटीएफ पटना के सहयोग से लगातार दबिश दी जा रही थी इसी क्रम में चौथम थाना क्षेत्र के धमारा दियारा कात्यानी स्थान के पास से सुमित यादव के साथ-साथ उसके गिरोह के सक्रिय सदस्य सोनबरसा चौथम निवासी अमित कुमार और बाल्मीकि कुमार तथा सहरसा जिले के बनमा इटहरी निवासियों प्रिंस कुमार और सहरसा जिले के हाथ मंडल डी निवासी नीरज उर्फ छोटू को तीन देसी पिस्तौल छह जिंदा कारतूस चार खोखा तीन मोबाइल तथा दो मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुमित यादव पर आईपीसी की धारा 302 307 सहित शस्त्र अधिनियम में भी चार मामले खगरिया जिले में दर्ज हैं जिनमें से तीन मानसी थाना क्षेत्र के हैं। सेक्स अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। सुमित यादव की गिरफ्तारी को लेकर एसपी अमितेश कुमार के साथ- साथ चौथम और मानसी पुलिस की सराहना हो रही है। इस अभियान में विशेष कार्य बल पटना के पदाधिकारी एवं जवानों के साथ साथ मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार और चौथम थानाध्यक्ष निलेश कुमार और उनके साथ के पुलिस वालों ने अच्छा काम किया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजिताभ/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in