नीतीश इंपॉसिबल ट्वीट के साथ चिराग  ने फिर बोला हमला
नीतीश इंपॉसिबल ट्वीट के साथ चिराग ने फिर बोला हमला

नीतीश इंपॉसिबल ट्वीट के साथ चिराग ने फिर बोला हमला

कहा, वो लड़ रहे हैं हम पर राज करने को, हम लड़ रहे हैं खुद पर नाज करने को बिहार में लोजपा-भाजपा सरकार का दिया विकल्प पटना, 16 अक्टूबर (हि.स.) । अपने पिता रामविलास पासवान को खोने का गम झेल रहे लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार और बार-बार यह बात दोहरा रहे हैं कि वह किसी भी हाल में नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री फिर से बनता नहीं देखना चाहते। चिराग पासवान ने नीतीश कुमार और जदयू की बजाय भाजपा और लोजपा के विकल्प पर सहमति जताई है। चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान का श्राद्धकर्म करने के बाद 21 अक्टूबर से चुनावी दौरे पर निकलेंगे। उनके चुनावी मिशन का नाम होगा नीतीश इंपॉसिबल। चिराग पासवान ने शुक्रवार को एक बार फिर से जो ट्वीट किया है वह बताता है कि नीतीश के लिए उनके मन में कितना गुस्सा है। चिराग ने शुक्रवार को अपने पिता का एक वीडियो भी ट्वीट किया है। रामविलास पासवान ने संसद में एक कविता पढ़ी थी जिसपर चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा है कि 'ज़ुल्म करो मत, ज़ुल्म सहो मत। जीना है तो मरना सीखो, कदम -कदम पर लड़ना सीखो। वो लड़ रहे हैं हमपर राज करने के लिए, हम लड़ रहे हैं खुद पर नाज़ करने के लिए।' इसके बाद चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार से अब लड़ने का समय आ गया है। मैं बिहार को और बर्बाद होता नहीं देख सकता। नीतीश कुमार के नेतृत्व को मैं नहीं स्वीकार कर सकता। राज करने के लिए फैसला करना होता तो नीतीश के साथ रहता, लेकिन खुद को माफ़ नहीं कर पाता। बिहार को संवारना है और फिर बिहार पर नाज़ करना है। नीतीश कुमार असम्भव। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव रंजन /विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in