नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है बिहार
नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है बिहार

नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है बिहार

बेगूसराय, 22 अक्टूबर (हि.स.)। मटिहानी विधान सभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के समर्थन में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने बखड्डा, जिल्ला, बदलपुरा, मनियप्पा एवं मटिहानी में सघन जन संपर्क अभियान चलाकर आमलोगों से समर्थन देने की अपील की। भाजपा नेता रौनक कुमार एवं जदयू नेता बलराम सिंह के नेतृत्व में शिव शंकर सिंह, करण सिंह, पूर्व मुखिया दुर्गेश सिंह, कार्तिक कुमार ने संपर्क अभियान के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्र की सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की सरकार ने बिहार में विकास के जो आयाम गढ़े हैं, वैसा पिछली सरकारों ने सोचा भी नहीं था। बेगूसराय समेत पूरे बिहार में विकास की गंगा बहाई जा रही है। जनकल्याणकारी, लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक के लोगों को सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। खासकर बेगूसराय विकास के कई बड़े पायदान छूने को तत्पर है। यह औद्योगिक राजधानी एक बार फिर अपनी पहचान को कायम कर रही है। आधारभूत संरचना मजबूत हो रहे हैं। जदयू के मटिहानी अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में अरुण पासवान, अजय सिंह, धीरज कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने सोनापुर, बागडोव, महमदपुर, हांसपुर आदि गावों में चुनाव प्रचार किया। जबकि, महिला नेत्री विमली देवी के नेतृत्व में आशा देवी, रुक्मिणी देवी एवं अनीता देवी आदि ने दरियापुर, सोनापुर डीह, भराठ आदि गावों में जदयू उम्मीदवार बोगो सिंह के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/हिमांशु शेखर/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in