देशद्रोहियों की भाषा बोल रही कांग्रेस : संजय जायसवाल
देशद्रोहियों की भाषा बोल रही कांग्रेस : संजय जायसवाल

देशद्रोहियों की भाषा बोल रही कांग्रेस : संजय जायसवाल

पूछा, तुर्की में ऑफिस खोलकर देशहित का कौन सा काम करेगी कांग्रेस पटना, 17 नवम्बर (हि.स.) । बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर मंगलवार को जमकर हमला बोला है। उन पर आतंकियों की भाषा बोलने तक का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ निश्चय का परिचय देते हुए पिछले साल जम्मू-कश्मीर से न केवल आर्टिकल 370 हटाया, बल्कि उसे दो भागों में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश भी बना दिया। इसके बाद ही देश में एक देश, एक विधान, एक प्रधान और एक निशान को लागू किया जा सका। फिर भी कांग्रेस की भाषा देशविरोधी है। सोमवार को जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह बड़े आश्चर्य की बात है कि हमारे देश में ऐसे तमाम विरोधी सुर दिखाई दिए, जिनकी भाषा हमारे दुश्मन देशों से मिलती-जुलती दिखाई देती है। यहां तक कि देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऐसे बयान दे डाले, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कर दिया था। वैसे, राहुल के लिए यह नयी बात नहीं है। वह और उनकी पार्टी चीन के साथ किस तरह का समझौता कर रही थी। इस पर भी उन्होंने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है और न ही इस पर कि उनकी पार्टी भारत विरोध के नए चेहरे तुर्की में ऑफिस खोलकर भला कौन सा देशहित का काम करने जा रही है। संजय जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज हों या कश्मीर में अपनी नाजायज खेती खत्म होने का रोना रो रहे अब्दुल्ला या मुफ्ती, इनकी खीझ बढ़ती ही जा रही है। जो व्यक्ति पूर्व मुख्यमंत्री रह चुका है, वह फारूक अब्दुल्ला चीन की मदद से आर्टिकल 370 को पुनर्बहाल करने की बात कर रहे हैं। वहीं, महबूबा मुफ्ती इसके लिए युवाओं को भारत के खिलाफ बंदूक उठाने के लिए भड़काते हुए संविधान को नहीं मानने का ऐलान कर रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव रंजन /विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in