देवी के मंत्रोच्चार से गुंजायमान है वातावरण, शुक्रवार को होगा जागरण
देवी के मंत्रोच्चार से गुंजायमान है वातावरण, शुक्रवार को होगा जागरण

देवी के मंत्रोच्चार से गुंजायमान है वातावरण, शुक्रवार को होगा जागरण

बेगूसराय, 22 अक्टूबर (हि.स.)। मां दुर्गा की भक्ति कर शक्ति पाने का अनुष्ठान नवरात्र को लेकर पूरा वातावरण देवी के मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल के कारण अन्य वर्षों की तरह धूमधाम, पंंडाल और सजावट नहीं है। लेकिन भक्तों का श्रद्धा शबाव पर है। जिले भर के तीन सौ से अधिक मंदिरों में सुबह की पूजा और रात की आरती में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। गुरुवार को माता के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बिल्व आमंत्रण दिया गया। माना जाता है कि इनकी उपासना करने वाले को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। शुक्रवार को सातवें स्वरूप मां कालरात्रि पूजा-अर्चना और रात में जागरण के बाद मंदिरों के पट खोल दिए जाएंगे। नवरात्र के सातवें दिन दुर्गाजी के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा और अर्चना का विधान है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in