दहेज़ के कारण ससुराल वालों ने महिला को जला डाला
दहेज़ के कारण ससुराल वालों ने महिला को जला डाला

दहेज़ के कारण ससुराल वालों ने महिला को जला डाला

मधुबनी, 06 सितम्बर (हि.स.)। मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के सिरियापुर पंचायत के गौसनगर में शनिवार को दहेज के कारण महिला की जलाकर हत्या कर दी गई। गौशनगर के ललित कामत की पत्नी वीणा देवी (26) को परिवार वालों ने आग लगाकर घर में ही जलाकर मार दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपितों में तीन महिलाओं को शनिवार की मध्य रात्रि गिरफ्तार कर लिया गया है। वीणा देवी के पिता अरेड गांव वासी राजाराम कामत ने बासोपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में वीणा देवी के पति ललित कामत, ससुर रामा कामत, सास जानकी देवी, गोतनी जिया देवी,रेनू देवी,दिनेश कामत, मनीष सहित आठ लोगों को नामजद किया गया है। वीणा के मायके वालों का आरोप है कि विगत एक साल से ससुराल वाले उनकी बेटी को भोजन नहीं देते थे। दहेज में पैसा—गहना लाने के लिए कहा जाता था। कई बार ग्रामीणों के साथ पंचायत भी हो चुकी थी। फिर भी ससुराल वाले मारपीट करते रहते थे। थाना सूत्रों ने बताया कि छापेमारी की जा रही है। जिले में विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला लगातार सामने आ रहा है। परिवारिक विवाद की वजह दहेज़, आर्थिक तंगी व बेरोजगारी को भी माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले महीने अरेड की एक महिला की दहेज के कारण ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी। हिन्दुस्तान समाचार/लंबोदर झा/हिमांशु शेखर/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in