दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पहली बार बेगूसराय को मिली जीत
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पहली बार बेगूसराय को मिली जीत

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पहली बार बेगूसराय को मिली जीत

- भाजपा नेता सर्वेश कुमार ने लहराया जीत का परचम बेगूसराय, 13 नवम्बर (हि.स.)। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम ने इतिहास रच दिया है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के इतिहास में पहली बार बेगूसराय के लाल सर्वेश कुमार ने जीत हासिल किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता और निर्दलीय प्रत्याशी सर्वेश कुमार को 10777 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिनिधि जदयू के दिलीप कुमार चौधरी को पराजित किया। दिलीप कुमार चौधरी को 9065 मत मिले। जबकि 7593 मत लाकर राजद के अनिल कुमार झा तीसरे स्थान पर रहे। शेष प्रत्याशियों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय कुमार मिश्र को 7593 मत, भाकपा (मार्क्सवादी) के अंजनी कुमार सिंह को 2137 मत, सामाजिक कार्यकर्ता निर्दलीय प्रत्याशी रजनीकांत पाठक को 4959 मत, अरविंद कुमार सिंह को 797 मत, मुनेश्वर यादव को 2103 मत, मो. इमाम उल हक को 867 मत, रामनंदन सिंह को 1367 मत, शंभू कुमार झा को 802 मत तथा सिकंदर राय को 609 मत प्राप्त हुए। बताते चलेंं कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से में चार जिले दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी और बेगूसराय आते हैंं। जिसमेंं पहली बार बेगूसराय को प्रतिनिधित्व मिला है तथा भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी रह चुके, बड़े कारोबारी और वरिष्ट भाजपा नेता सर्वेश कुमार ने विजय हासिल की है। यहां से कई लोग एक साल पूर्व से ही चुनाव की तैयारी कर रहे थे। सर्वेश कुमार के साथ अंजनी कुमार सिंह, रजनीकांत पाठक और रामनंदन सिंह ने बड़ी संख्या में मतदाता भी बनाए, मतदाताओं को अपनेे पक्ष में करने के लिए काफी प्रयास किए गए। विभिन्न वादे किए गए, लेकिन जीत भाजपा नेता को मिली। इधर, जीत की घोषणा होते ही भाजपा खेमे में खुशी है तथा बधाइयों का तांता लगा हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in