दरभंगा के मतदाताओं को नमन, जिन्होंने भाजपा को जिताने का काम किया : अश्विनी चौबे
दरभंगा के मतदाताओं को नमन, जिन्होंने भाजपा को जिताने का काम किया : अश्विनी चौबे

दरभंगा के मतदाताओं को नमन, जिन्होंने भाजपा को जिताने का काम किया : अश्विनी चौबे

दरभंगा, 24 दिसम्बर (हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि आज मैं दरभंगा के मतदाताओं का तहे दिल से नमन करता हूं। जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व को जिताने का कार्य किया। गुरुवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में जिला भाजपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आज दरभंगा का चिरप्रतिक्षित मांग पूर्ण होने के करीब है। सुपर स्पेशलिटी बनकर तैयार है और हफ्ता भर के अंदर वह अपना कार्य शुरू कर देगी। जहां सैकड़ों गरीबों का इलाज किया जाएगा। दरभंगा में प्रस्तावित एम्स निर्माण हेतु आज बैठक आहूत किया गया है और जल्द ही इसका भी शिलान्यास होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना पूरे विश्व में सबसे बड़ा योजना है। इस योजना से करोड़ों गरीब और निम्न आय के व्यक्तियों को मुफ्त में इलाज की व्यवस्था सरकार के द्वारा किया गया है। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि हम हृदय से भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। जिसके सद्प्रयासों से हमारे संसदीय क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा हॉस्पिटल एम्स का निर्माण होनेेवाला है। इससे दरभंगा ही नहीं अपितु अगल-बगल के जिलों के आठ करोड़ निवासियों को ईलाज का लाभ मिलेगा। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का भव्य स्वागत दिल्ली मोड़ पर सांसद गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मखान की माला एवं पाग-चादर के साथ उनका स्वागत किया। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in