तीनों कृषि कानून देश के अन्नदाताओं के हित मेः अरुण सिन्हा
तीनों कृषि कानून देश के अन्नदाताओं के हित मेः अरुण सिन्हा

तीनों कृषि कानून देश के अन्नदाताओं के हित मेः अरुण सिन्हा

कृषि कानून से सबसे बड़ा नुकसान मुनाफाखोरों और बिचौलियों कोः प्रेम रंजन पटेल 20 दिसंबर को पटना महानगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सभा की जाएगीः अभिषेक पटना, 14 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी पटना महानगर ने केंद्र सरकार की कृषि कानून के समर्थन में सोमवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसको कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने सम्बोधित किया। भाजपा विधायक अरुण सिन्हा ने कहा कि तीनों कृषि कानून देश के अन्नदाताओं के हित में है और 2022 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को हासिल करने वाला है। इस कानून के विरोध करने वाले सिर्फ बिचौलिये ही हैं जो किसानों के हित का भ्रमजाल फैला कर अराजकता का माहौल बना रहे हैं। किसानों उत्पाद से बिचौलिये ही मुनाफा कमाते थे और किसान को उसकी लागत का बहुत थोड़ा लाभ ही मिल पाता था। इस कानून ने किसानों को यह अधिकार दिया है कि वो अपने उत्पाद को बाहर जाकर भी अन्य बाजारों में बेच सकता है। बड़े बाजारों में जाकर बेचने का लाभ निश्चित ही अन्नदाता किसानों को मिलेगा। प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के विरुद्ध कोई मुद्दा नहीं मिलने के कारण किसानों की आड़ में कृषि कानून का विरोध किया जा रहा है। इस कानून का सबसे बड़ा नुकसान मुनाफाखोरों और बिचौलियों को हुआ है। किसानों को उपज बेचने की स्वतंत्रता और खुली बाजार से निश्चित रूप से बीच के मुनाफाखोरों का नुकसान है और इसीलिए पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में जहां मुनाफाखोरों का किसानों की जिंदगी में ज्यादा दखल है वहां ज्यादा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जबकि वस्तुस्थिति यह है कि प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं बल्कि मुनाफाखोर हैं। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि कृषि कानून के समर्थन और किसानों को इस कानून की उपलब्धियों को बताने के लिए आगामी 20 दिसंबर को पटना महानगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सभा की जाएगी जिसमें स्थानीय विधायक के साथ ही प्रदेश स्तर के नेता तथा किसान शामिल होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in