जलवायु परिवर्तन को देखते हुए मौसम के अनुकूल  कृषि कार्यक्रम  शुरू किया गया : तारकिशोर
जलवायु परिवर्तन को देखते हुए मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम शुरू किया गया : तारकिशोर

जलवायु परिवर्तन को देखते हुए मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम शुरू किया गया : तारकिशोर

मौसम आधारित कृषि योजना के उद्घाटन में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री कहा- मुख्यमंत्री की गंभीरता का परिणाम है योजना पटना, 14 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को किसानों को अधिक आमदनी और ज्यादा उपज दिलाने को लेकर मौसम आधारित कृषि योजना का उद्घाटन किया। यह योजना राज्य के सभी 38 जिलों में शुरू की गई। शेष आठ जिलों में यह पहले से ही लागू है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पूरा विश्व चिंतित है। उसी चिंता को केंद्र में मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गंभीरता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य में 76 प्रतिशत लोगों की आजीविका का आधार कृषि है। बाढ़, सुखाड़ की स्थिति निरंतर राज्य में बनी रहती है। मौसम के अनुकूल फसल चक्र अपनाने से किसानों को काफी लाभ होगा। किसानों के हित में काम सरकार की चिंता : रेणु देवी उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि किसानों के हित में बिहार में किस तरह से काम किया जाए, यह सरकार की चिंता में है। जल-जीवन-हरियाली के अवयव के रूप में मौसम के अनुकूल कृषि देश में एक अच्छे मॉडल के रूप में हैं। सब लोग जलवायु के अनुकूल खेती में लगें। हर खेत तक सिंचाई का पहुंचाएंगे पानी : विजय चौधरी जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की पहल पर जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के निराकरण के लिए ठोस योजना बनी है। हम अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी गए। मौसम अनुकूल कृषि से किसानों की आय बढ़ेगी। हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की योजना बनायी गयी है। इसके क्रियान्वयन की तैयारी चल रही है। इससे बिहार के किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी। कृषि योजनाओं से बिहार बनेगा उन्नत राज्य : अमरेंद्र प्रताप सिंह कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कृषि के क्षेत्र में जो योजनाएं चल रहीं उससे उन्हें विश्वास है कि बिहार पूरे देश में इसमें उन्नत राज्य बनेगा। जो कार्ययोजना है उसे देख संदेह नहीं लगता। किसानों की समृद्धि के लिए जो योजनाएं चल रही हैं, वे सफल होंंगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in